April 9, 2026
9 april 2
  • सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही, सामान्य से 8°C तक नीचे तापमान
  • फसलों को नुकसान की आशंका

करनाल : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश और ओलावृष्टि ने अप्रैल की गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह बदल गया है और लोगों को फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है, जबकि रातें भी ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8.1°C तक नीचे दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी औसतन 3.3°C कम रहा। आमतौर पर इस मौसम में सामान्य अधिकतम ताापमान 33 से 34 डिग्री तक होता है, मगर यह गिरकर 25 से 26 डिग्री तक पहुंच गया है।

प्रदेश में कई जगह बारिश और ओले गिरने से ठंडक बढ़ी

प्रदेश में कई जगह बारिश और ओले गिरने से ठंडक बढ़ी है। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान की आशंका है। वहीं मंडी में खुले में पड़े गेहूं को बारिश से नुकसान पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक बरकरार रहेगी। 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और गर्मी फिर से लौटेगी।

महेंद्रगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा

हरियाणा में न्यूनतम तापमान में साफ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है। औसतन न्यूनतम तापमान में करीब 3.1°C की गिरावट आई है और यह सामान्य से 3.3°C नीचे दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 14.1°C रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन के हिसाब से काफी कम है।हिसार, करनाल और अंबाला जैसे जिलों में भी तापमान 15°C के आसपास रहा। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण रातें ठंडी बनी हुई हैं, जिससे लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है।

अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट

अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में गर्मी का असर कम हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1°C तक नीचे चला गया। भिवानी में सबसे ज्यादा 30.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, लेकिन यह भी सामान्य से काफी कम रहा।ज्यादातर जिलों में तापमान 24°C से 29°C के बीच रहा, जो अप्रैल के सामान्य तापमान (34°C+) से काफी कम है। बादल, बारिश और ओलावृष्टि के कारण धूप नहीं निकल पाई, जिससे दिन में भी ठंडक बनी रही और लोगों को फरवरी जैसी फीलिंग हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.