March 16, 2026
16 march 2
  • करनाल से पहले संजय भाटिया रह चुके सांसद, शाम को आएंगे परिणाम

करनाल ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज विधानसभा परिसर में वोटिंग शुरू हो गई है। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से संजय भाटिया जीत लगभग तय मानी जा रही है। आज शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी और 5 बजे काउंटिंग होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। जिससे पहले ही सभी विधायक अपना वोट डाल सकते हैं।

अगर सभी 90 विधायक वोट डालते हैं तो एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटा वोट चाहिए। अभी कांग्रेस और भाजपा के पास एक-एक सीट जाती दिख रही है। क्रॉस वोटिंग या वोद रद्द होने की सूरत में ही निर्दलीय उम्मीदवार नांदल को फायदा हो सकता है।

कॉलेज टाइम में ABVP से जुड़े

संजय भाटिया पानीपत के मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। उन्होंने पानीपत के आईबी कॉलेज से बीकॉम की थी। कॉलेज के समय से ही वे बीजेपी की छात्र शाखा ABVP से जुड़े रहे। 1987 में वे मंडल सेक्रेटरी बने और 1989 में ABVP के जिला महासचिव बने। 1998 में उन्हें BJP युवा मोर्चा का राज्य महासचिव बनाया गया।

2019 में जीत का अंतर देश में दूसरे नंबर पर रहा

वह हरियाणा खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह करनाल से सांसद बने। भाटिया की जीत का अंतर वोटों के लिहाज से देश में दूसरे नंबर पर रहा था। उन्हें 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। उन्हें 9 लाख 11 हजार 594 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6 लाख 56 हजार 142 वोटों से हराया। तब गुजरात के नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल की जीत सबसे बड़ी थी। वह 6,89,668 वोटों के अंतर से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.