October 30, 2026
29 oct 13
  • थाना तरावड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा दोनों बिजली मोटर की बरामद
  • आरोपी को न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया
करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तरावड़ी पुलिस की टीम ने राइस मिल से दो बिजली मोटर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रामकुमार, निवासी गांव पाखाना, जिला करनाल के रूप में हुई है।
थाना तरावड़ी प्रबंधक निरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक जसविंद्र सिंह की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा दोनों बिजली मोटर बरामद कर लीं।
महेश राइस मिल से चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि थाना तरावड़ी क्षेत्र में स्थित महेश राइस मिल से दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को बिजली की दो मोटर चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना तरावड़ी में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गई थी।
मामले की जांच के दौरान थाना तरावड़ी पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया और चोरीशुदा दोनों बिजली मोटर बरामद कर लीं।
न्यायालय के आदेशानुसार भेजा जेल
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।
करनाल पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *