October 30, 2026
29 oct 12
  • सीआईए-2 की टीम ने शेरगढ़ टापू से तीन आरोपियों को किया काबू, पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर की जाएगी पूछताछ
करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल  करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए-2 करनाल की टीम ने गांव रिंडल में जमीनी विवाद के चलते दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने तथा उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु होने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पुत्र बलविंद्र, मोहित पुत्र पूरण चंद तथा प्रदीप पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव रिंडल, जिला करनाल के रूप में हुई है। सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को शेरगढ़ टापू से काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए-2 करनाल की टीम ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार, गांव रिंडल में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और इस संबंध में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन था। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को खेत में धान की फसल की कटाई को लेकर हुए विवाद के दौरान उसके ओमदत्त उर्फ जोनी और रामेश्वर पर कई व्यक्तियों ने गंडासी, डंडों, तलवार, कटर व अन्य हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को रामेश्वर की मृत्यु हो गई।
इस संबंध में थाना कुंजपुरा में मुकदमा नंबर 342, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस द्वारा इस मामले में पहले ही बलविंद्र और सिलेंदर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सीआईए-2 करनाल की टीम ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा सके। करनाल पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *