- कैथल रोड पर पश्चिमी यमुना नहर में डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई जान, ईआरवी-429 की टीम ने दिखाई तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : जिला पुलिस करनाल द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट जनसेवा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस ने डायल 112 की ईआरवी-429 पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र (कमेंडेशन सर्टिफिकेट) क्लास-III तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में ईएसआई दिलबाग सिंह, एसपीओ कृष्ण कुमार और एसपीओ पवन कुमार शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने दिनांक 23 अक्टूबर 2026 की सुबह कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर में डूब रही एक महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 की सुबह महिला के पश्चिमी यमुना नहर में डूबने की सूचना मिलने पर डायल 112 की ईआरवी-429 की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। ईआरवी इंचार्ज ईएसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए महिला की तलाश और बचाव के प्रयास किए। पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिसकर्मियों की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सकी
पुलिसकर्मियों की तत्परता और समय पर की गई कार्रवाई से महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सकी। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, जिम्मेदारी और आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण का यह सराहनीय उदाहरण है। एसपी करनाल ने सम्मानित कर किया प्रोत्साहित:- पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस ने तीनों कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र क्लास-III और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रेरित करना है। पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल ने कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, त्वरित कार्रवाई और आमजन के साथ अच्छा व्यवहार प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं।
पुलिस कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
पुलिस कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। करनाल पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जा रहा है।
You sent
I have been associated with the field of journalism for the past 10 years. While working in print media, I understood people’s issues at the grassroots level and conveyed their voices to the authorities. Readers today seek news that is both high-quality and engaging. To meet this need, the ‘Karnal Breaking News’ website will now provide the latest updates—covering national and international affairs, politics, sports, and news specific to Karnal—rapidly on a single platform.