October 30, 2026
29 oct 11
  • आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद
करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मे थाना इंद्री प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार पुत्र रामजन निवासी गांव धनौरा जागीर,थाना इंद्री,जिला करनाल के रूप में हुई है। मामले में आरोपी को थाना इंद्री में दर्ज मुकदमा नंबर 443/2026 में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी मुख्य सिपाही जसबीर ने जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 07 अक्टूबर 2026 को रात में गांव खुखनी इंद्री से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *