November 7, 2026
7 nov1

करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  दिवाली के त्योहार पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने असंध में बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर मिष्ठान भंडार के गोदाम में गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिलने पर विभाग की टीम ने करीब 90 किलो मिठाई नष्ट करवा दी। इसके साथ ही चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोदाम में छापेमारी के दौरान पाया कि मिठाइयां तैयार करने वाली जगह पर स्वच्छता का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा था। त्योहार पर बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में मिठाइयां बनाई जा रही थीं, लेकिन वहां सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी।

इन मिठाइयों को करवाया गया नष्ट विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 90 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई।

इसमें:

  • 15 किलो चमचम

  • 30 किलो गुलाब जामुन

  • 30 किलो खोया

  • 15 किलो रस मलाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कपिला ने बताया कि गोदाम में स्वच्छता का अभाव मिला है। टीम ने मौके से चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कुंजपुरा में भी हुई थी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग इससे पहले भी जिले में मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। 2 नवंबर को कुंजपुरा स्थित श्यामलाल स्वीट्स से खोया और चमचम के नमूने लिए गए थे। जांच के दौरान करीब 50 किलो चमचम अस्वच्छ परिस्थितियों में मिलने पर नष्ट कराई गई थी।

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर विभाग की कार्रवाई जारी है। ऐसे में मिठाई खरीदते समय लोगों को भी साफ-सफाई और गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *