- लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, डॉक्टरों ने सुबह सैर करने की दी सलाह
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : दिवाली से पहले ही देश के कई शहरों में प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है। गुलाबी ठंड के साथ वातावरण में धुएं का ठहराव बढ़ रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। पटाखों और पराली जलाने के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ रहा है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को हरियाणा के करनाल में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 911 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक स्तर है। बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की सेहत और सांस लेने की परेशानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दिवाली से पहले बिगड़ती हवा ने एक बार फिर साफ-सुथरी और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार दोपहर को करनाल का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया, जो देश में 35 वां स्थान करनाल ने प्रदूषण स्तर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। दीपावली से पहले करनाल में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चुका है। डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए अल सुबह सैर नहीं करने की सलाह दी है
करनाल में दमा के रोगियों के लिए चिंता बढ़ी
दिवाली से पहले बिगड़ती हवा ने एक बार फिर साफ-सुथरी और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिये है। करनाल में दमा के रोगियों के लिए चिंता बढ़ रही है। डाक्टर्स ने इसे गंभीर खतरा बाताया हैं। करनाल में डॉक्टर्स ने अल सुबह सैर करने से बचने की सलाह दी हैं। डॉक्टरों के अनुसार पदूषण बझढऩे के कारण सुबह प्रदूषण काफी नीचे स्तर पर पहुंच गया हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन माह तक बुजुर्गों के साथ दमा रोगियों तथा बीपी शुगर के मरीजों से सैर से बचना चाहिए। सैर करने का सही समय दोपहर 12 बजे के बाद का रहता हैं। समान्य तौर पर सुबह सात बजे के बाद सैर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे के बाद सैर नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के परिजनों को भी आपने सीनियर सिटीजनों को अल सुबह सैर पर नहीं जाने देना चाहिए। इसके साथ ही प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने भी इस पर चिंता जताई है। मौसम के जानकारों के अनुसार दीपावली से पहले प्रदूषण के इस हालत तक पहुंचना चिंताजनक हैं।
I have been associated with the field of journalism for the past 10 years. While working in print media, I understood people’s issues at the grassroots level and conveyed their voices to the authorities. Readers today seek news that is both high-quality and engaging. To meet this need, the ‘Karnal Breaking News’ website will now provide the latest updates—covering national and international affairs, politics, sports, and news specific to Karnal—rapidly on a single platform.