- करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई, न्यायालय से मिला 3 दिन का पुलिस रिमांड
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर करनाल में दर्ज युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में सीआईए-3 इंचार्ज निरीक्षक अजेय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष पुत्र जय भगवान निवासी न्यू बहादुरचंद कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर भैनी खुर्द से काबू किया।
रिमांड के दौरान पूछताछ में इस वारदात में कृष की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को राजकुमार ने शिकायत दी थी कि 23 अक्टूबर 2026 की शाम को उनके बेटे अमन को उसका दोस्त घर से बुलाकर करनाल लेकर आया था। इस दौरान अमन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए-3 करनाल तथा सदर बाजार चौकी की संयुक्त टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया था तथा एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया था। आरोपी जतिन को न्यायालय में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में इस वारदात में कृष की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
टीम द्वारा आज आरोपी कृष को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।
करनाल पुलिस की आमजन से अपील
करनाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और आपसी झगड़ों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करें। छोटी-सी कहासुनी को हिंसक रूप देने से बचें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस युवाओं एवं उनके अभिभावकों से भी अपील करती है कि युवाओं को हिंसा और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का पालन करें और पुलिस का सहयोग लें। आमजन के सहयोग से ही जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।
I have been associated with the field of journalism for the past 10 years. While working in print media, I understood people’s issues at the grassroots level and conveyed their voices to the authorities. Readers today seek news that is both high-quality and engaging. To meet this need, the ‘Karnal Breaking News’ website will now provide the latest updates—covering national and international affairs, politics, sports, and news specific to Karnal—rapidly on a single platform.