October 20, 2026
19 oct 11
  • वारदात में प्रयुक्त कटर, हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  पुलिस अधीक्षक करनाल  करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी, लूटपाट तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक रामलाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय कुमार की टीम द्वारा टीम ने एसबीआई एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास कर उसे नुकसान पहुंचाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित किशोर पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी अलकनंदा कॉलोनी, विशाल नगर, अजमेर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एटीएम मशीन तोड़ने के प्रयास में इस्तेमाल किए गए कटर,हथौड़ा व अन्य सामान भी बरामद किया है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता अविनाश सिंह द्वारा माध्यम से थाना शहर करनाल में शिकायत भेजी गई थी। शिकायत के अनुसार,अर्जुन गेट के सामने, ओल्ड जीटी रोड, करनाल के नजदीक लगे एसबीआई एटीएम मशीन को अज्ञात आरोपी द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया तथा उसे को नुकसान पहुंचाया गया।
आरोपी   को रेलवे स्टेशन करनाल के नजदीक से काबू कर किया गया
शिकायत प्राप्त होने पर थाना शहर करनाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जांच के दौरान टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित किशोर को रेलवे स्टेशन करनाल के नजदीक से काबू कर किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी ललित किशोर को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।
करनाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *