- IIT रुड़की और ऑक्सफोर्ड से पढ़े, हरको बैंक के पूर्व अध्यक्ष के बेटे
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : केंद्र सरकार ने अनिरुद्ध यादव को आवासन एवं शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने अनुबंध के आधार पर इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी यह नियुक्ति डिप्टी सेक्रेटरी (उप सचिव) स्तर पर पे-मैट्रिक्स के लेवल 12 के तहत 4 वर्षों की अवधि के लिए की गई है।
अनिरूद्ध यादव IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग और यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक पॉलिसी की डिग्री की है। वे हरको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद यादव के बेटे हैं। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के रिश्ते में भांजे (अरविंद यादव, हुकुमदेव नारायण यादव के साले हैं)।
4 साल के कार्यकाल के लिए हुई नियुक्ति
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, अनिरुद्ध यादव का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष का होगा या मंत्री के कार्यकाल/अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।
2 बार चेयरमैन और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके पिता
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में डॉ. अरविंद यादव का काफी लंबा और मजबूत अनुभव रहा है। वे लंबे समय तक हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत रहे। वे रोहतक और भिवानी जिलों के भाजपा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी एवं भरोसेमंद रणनीतिकारों में उनकी गिनती होती है। जनवरी 2023 में हरियाणा सरकार द्वारा इन्हें हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इससे पूर्व, वे हरियाणा राज्य सहकारी बैंक (हरको बैंक) के चेयरमैन पद पर रहे, जहां उनके बेहतर कामकाज को देखते हुए राज्यपाल द्वारा उनके कार्यकाल को विस्तार भी दिया गया था।
I have been associated with the field of journalism for the past 10 years. While working in print media, I understood people’s issues at the grassroots level and conveyed their voices to the authorities. Readers today seek news that is both high-quality and engaging. To meet this need, the ‘Karnal Breaking News’ website will now provide the latest updates—covering national and international affairs, politics, sports, and news specific to Karnal—rapidly on a single platform.