October 27, 2026
27 oct 12
  •  न्यायिक हिरासत में भेजा
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बुटाना की टीम ने उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम द्वारा नकली नोटों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले में आरोपी कुलदीप पुत्र नानू राम निवासी गांव संजौली,थाना बापोली, जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दिनांक 26 सितंबर 2026 को थाना बुटाना की पुलिस टीम संधीर रोड,नीलोखेड़ी में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वोक्सवैगन पोलो कार को रोककर तलाशी ली। कार की डिग्गी से 200-200 रुपये के आकार के कुल 250 नकली नोट तथा 200 रुपये के नोट के आकार के 16 कांच के टुकड़े बरामद हुए।
बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया
इस संबंध में थाना बुटाना में दिनांक 26 सितंबर 2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई, जिसके आधार पर उसके कब्जे से 100 रुपये के नोट के आकार के सफेद कागज से भरा एक बैग तथा एक प्रिंटर बरामद किया गया।
आज आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे पुन माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
करनाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि कम समय में पैसे दोगुने करने या अधिक मुनाफे का लालच देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *