October 20, 2026
19 oct 14
​करनाल ब्रेकिंग न्यूज : जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए 3   की टीम ने सहायक उप निरीक्षक जंगशेर व टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह पुत्र सोहनलाल निवासी सेक्टर 4 ,करनाल के रूप मे हुई है  पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे एक धारदार खंजरनुमा चाकू  बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले में शामिल आरोपी के अन्य साथियों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ​जिला पुलिस करनाल आमजन से अपील करती है कि समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए यदि कहीं भी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान पूर्णत गुप्त रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *