- विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा एनडीआरआई (NDRI), अल्ट्रासाउंड, पार्ट्यूरिशन (Parturition) एवं हीमोडायलिसिस (Hemodialysis) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मॉडल तैयार किए गए। इसके अतिरिक्त डिजास्टर मैनेजमेंट, स्मार्ट सिटी, बरमूडा ट्रायंगल, व्हीटस्टोन ब्रिज, ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर फार्मिंग, हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी, पोलर रीजन तथा द यूनिवर्स जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रेसिडेंट सरदार प्रीतपाल सिंह बेदी एवं वाइस प्रेसिडेंट सरदार एसपीएस पसरीचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल रीटा खुराना ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों और अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की।
I have been associated with the field of journalism for the past 10 years. While working in print media, I understood people’s issues at the grassroots level and conveyed their voices to the authorities. Readers today seek news that is both high-quality and engaging. To meet this need, the ‘Karnal Breaking News’ website will now provide the latest updates—covering national and international affairs, politics, sports, and news specific to Karnal—rapidly on a single platform.