October 22, 2026
21 oct 11
  • कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने खिलाडिय़ों को दिया आशीर्वाद
करनाल ब्रे​किंग न्यूज:  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंद्र कल्याण ने कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन किया तथा खिलाडिय़ों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हरविंद्र कल्याण ने विजय दसवीं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी।
 इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कुश्ती हरियाणा की समृद्ध खेल एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश के पहलवानों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की भावना भी विकसित करते हैं।
 उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल हमारी पुरानी खेल परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।
खेल भावना के साथ मुकाबला करने तथा मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया
इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों को खेल भावना के साथ मुकाबला करने तथा मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुश्ती दंगल में विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति से खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *