October 21, 2026
20 oct 10
  • थाना असंध पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना असंध पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 98 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन पुत्र ओमपाल तथा मन्नू पुत्र पालाराम, निवासी गांव कानपुर कलां, जिला सोनीपत के रूप में हुई है।
थाना असंध प्रबंधक निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को असंध क्षेत्र से काबू किया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 98 ग्राम अफीम बरामद हुई।
असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है
इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी
करनाल पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *