July 16, 2026
15 july 12
  • वाहन ड्राइवरों को देना होगा ज्यादा टैक्स

करनाल ब्रेकिंग न्यूज :

हरियाणा में अब टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, पानीपत समेत कई टोल प्लाजा पर नए रेट लिस्ट जारी की गई है। कार, जीत और अन्य व्यवसायिक वाहनों के टोल रेट में 30 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के द्वारा टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद नई रेट लिस्ट जारी की गई। मंगलवार रात से ही टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों के हिसाब से नए रेट लिए जा रहे हैं।

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के ऑपरेशन मैनेजर प्रदीप मलिक ने बताया कि NHAI के निर्देशानुसार देशभर के टोल प्लाजा के रेट बढ़ाए गए हैं। बसताड़ा टोल के रेट भी संशोधित किए गए हैं।

अब कार और जीप ड्राइवरों को सिंगल जर्नी के 200 रुपए और डबल जर्नी के 295 रुपए देने होंगे। 7 एक्सएल वाहनों का मंथली पास अब 42 हजार 575 रुपए में मिलेगा। वहीं, स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास जारी रहेगा।

 

करनाल टोल प्लाजा में 3 महीने में कार के 15 रुपए बढ़ चुके

हरियाणा में जीटी रोड के सबसे महंगे घरौंडा (बसताड़ा) टोल प्लाजा पर कार का एक साइड का रेट 3 महीने में 15 रुपए तक बढ़ चुका है। मार्च में इस टोल पर कार का एक साइड का टोल 185 रुपए हुए। फिर मई में 190 रुपए हो गया। अब जुलाई में यह 200 रुपए हो गया है।

बसताड़ा टोल पर LVC (मिनी बस टाइप) का सिंगल जर्नी का रेट 320 रुपए और डबल जर्नी का टोल 480 रुपए हो गया। इसके साथ ही ट्रक और बस के नए रेट 670 रुपए और डबल जर्नी के 1005 रुपए हो गए।

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े रेट

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे- 152 पर थाना टोल प्लाजा में 3 महीने में दूसरी बार रेट बढ़े हैं। 27 मार्च को 5 रुपए से लेकर 25 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। अब नई दरें लागू होने के बाद लाइट वेट व्हीकल और 7 एक्सल व्हीकलों के रेट में 25 रुपए तक इजाफा हुआ है। इस बार लाइट मोटर व्हीकल (कार,जीप) के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *