November 3, 2026
3 nov 9
  • चैक किए 861 सैंपल में से 170 फेल पाए गए

करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में त्योहारी सीजन में खाने पीने की चीजों में मिलावटखोरी के मामले बढ़ जाते हैं और इसको लेकर स्वास्थ्य और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा कार्रवाई के दौरान व्यापक स्तर पर घटिया व दोयम दर्जे के खीने पीने पदार्थ पकड़े जा रहे हैं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर विशेष जांच अभियान में 50,000 किग्रा मिलावटी मिठाई व पनीर नष्ट को नष्ट किया गया है। इसके अलावा मौके पर जो खाद्य व पेय पदार्थों के जो सैंपल भरे गए उनमें से 170 नमूने पैमाने पर खरे नहीं उतरे।

चैक हुए 861 सैंपल में से 170 फेल पाए गए, 20 फीसद सैंपल फेल

विभागीय जानकारी अनुसार आगामी दीपावली के मद्देनज़र 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जो दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा।अब तक पूरे राज्य से मिठाई, मावा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 1,288 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं। इनमें से 861 सैंपल की प्रयोगशाला जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 170 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। इस लिहाज से करीब 20 फीसद सैंपल पैमानों के अनुरूप नहीं मिले। जांच में 140 सैंपल सब-स्टैंडर्ड तथा 30 सैंपल मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि राज्य सरकार और विभाग किसी भी हालत में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। हरियाणा में मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं।

आंकड़ों पर एक नजर

विशेष जांच अभियान में 50,000 किग्रा मिलावटी मिठाई व पनीर नष्ट को नष्ट किया गया है

राज्य से मिठाई, मावा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 1,288 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं

उपरोक्त में से 861 सैंपल की प्रयोगशाला जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 170 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

जांच में 140 सैंपल सब-स्टैंडर्ड तथा 30 सैंपल मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *