करनाल ब्रेकिंग न्यूज: अखिल भारतीय वायु सेना कैम्प में छाए पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय एनसीसी एयर विंग करनाल के कैडेट्स, एरोमोड़ेलिंग में जीता गोल्ड मैडल नम्बर 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल के कैडेट्स ने पॉवर ऐरोमॉडलिंग में गोल्ड मैडल जीत कर बढाया प्रदेश का गौरव 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल के 6 कैडेट्स ने लिया अखिल भारतीय वायु सेना कैम्प -2026 कैम्प में भाग पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जीते पदक। दिनांक 21 अक्टूबर पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालयकरनाल में नम्बर 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल की यूनिट द्वारा अखिल भारतीय वायु सेना कैम्प में मेडल्स जीत कर लौटे एनसीसी एयर विंग कैडेट्स का जोरदार स्वागत किया गया। एनसीसी एयर विंग यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर संदीप कौर, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनिल गर्ग , एनसीसी अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल, अन्य स्टाफ सदस्य और एनसीसी कैडेट्स द्वारा सभी विजेता कैडेट्स द्वारा स्वागत किया गया। एनसीसी एयर विंग यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर संदीप कौर ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय के 38 एनसीसी एयरविंग कैडेट्स की टीम ने अखिल भारतीय वायु सेना कैंप चेन्नई में भाग लिया। इस 38 सदस्यों की टीम में एनसीसी एयर विंग स्क्वाड्रन करनाल के 6 कैडेट्स थे कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुआ ऐरो मॉडलिंग में पदक जीते। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, तकनीकी कौशल और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
यह सफलता एक लंबी और चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया के बाद प्राप्त हुई
एएनओ फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल ने बताया की यह सफलता एक लंबी और चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया के बाद प्राप्त हुई। कैडेट अनिश और कैडेट तेजस्वी ने 22 अगस्त 2026 से शुरू हुई चयन यात्रा में विभिन्न स्तरों को पार करते हुए अपनी प्रतिभा और योग्यता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत PVSC-I से शुरुआत हुई, जिसके बाद कैडेट्स ने PVSC-2 (9 सितंबर से 19 सितंबर 2026) और PVSC-3 (19 सितंबर से 29 सितंबर 2026) में भाग लिया। महाविद्यालय के कैडेट्स ने स्क्वाड्रन की एरोमोड़ेलिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्री वायु सैनिक कैम्प रोपड़ में भी बेस्ट स्क्वाड्रन इन एरोमोड़ेलिंग की ट्राफी जीत कर अपना अखिल भारतीय वायु सेना कैम्प के लिए चयन का दावा पक्का किया था, एआईवीएससी-2026 कैम्प जोकि 30 सितम्बर से 12 अक्तूबर तक एयरफ़ोर्स स्टेशन ताम्बरम चेन्नई में आयोजित हुआ था जिसमें महाविद्यालय की कैडेट तेजस्वी ने Best In Flying व् कैडेट अनिश ने रेडियो पॉवर कण्ट्रोल एरोमोड़ेलिंग में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एयरो मॉडलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर ना सिर्फ पंजाब डायरेक्टरेट का नाम ऊँचा किया बल्कि हरियाणा प्रदेश और करनाल जिले का मान सम्मान बढ़ाया है, इस पूरी यात्रा के दौरान दोनों कैडेट्स को 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, करनाल विंग की कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर संदीप कौर का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व, प्रशिक्षण और प्रेरणा ने कैडेट्स को इस उपलब्धि तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसी तरह लगातार प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रेरित किया
सभी विजेता कैडेट्स ने अपनी सफलता का श्रेय कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर संदीप कौर, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल, जेडब्ल्यूओ इंतजार अहमद, एरोमोड़ेलिंग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल, एयर विंग यूनिट के सभी पीआई स्टाफ और अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों को दिया जोकि कैडेट्स के लिए सदैव तत्पर रहते है यूनिट के सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए रक्षा सेवाओं में शामिल होने और इसी तरह लगातार प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए सम्मान की बात है, बल्कि PHHP एवं C Directorate के लिए भी गौरव का विषय है। कैडेट अनिश और कैडेट तेजस्वी की सफलता अन्य एनसीसी कैडेट्स को भी समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ राजेन्द अरोड़ा, डॉ. राजेश राँझा, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. कंवरजीत मालिक, डॉ. दीपक धुल, डॉ. राजेश रंगा , निशांत टाया व् अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
I have been associated with the field of journalism for the past 10 years. While working in print media, I understood people’s issues at the grassroots level and conveyed their voices to the authorities. Readers today seek news that is both high-quality and engaging. To meet this need, the ‘Karnal Breaking News’ website will now provide the latest updates—covering national and international affairs, politics, sports, and news specific to Karnal—rapidly on a single platform.