October 21, 2026
20 oct 13
  • सीआईए-3 की टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की कार्रवाई, आरोपियों से 5,000 रुपये की नकदी बरामद
  • एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा
करनाल ब्रेकिंग न्यूज :  करनाल पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में सीआईए -3 की टीम ने थाना घरौंडा में खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवर उर्फ कुटरी पुत्र जमील तथा गुलीस्तार उर्फ गुल्ला पुत्र अनवर, दोनों निवासी गांव राणा माजरा, जिला पानीपत के रूप में हुई है।
सीआईए -3 इंचार्ज निरीक्षक अजेय के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा की टीम ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय घरौंडा में पेश कर नियमानुसार गिरफ्तार किया।
थाना घरौंडा क्षेत्र के खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि थाना घरौंडा क्षेत्र के खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी होने की शिकायत के आधार पर थाना घरौंडा में दिनांक 07 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहित की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपये की नगदी भी बरामद की गई।
घरौंडा क्षेत्र के खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की पूर्ति करने और जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से घरौंडा क्षेत्र के खेतों से ट्यूबवेल की मोटर व तार चोरी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की गई तथा आरोपियों से आवश्यक पूछताछ की गई।
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ एवं आवश्यक जांच पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *