October 21, 2026
20 oct 11

श्री रामलीला भवन रेलवे रोड करनाल पर बड़ी धूमधाम से किया गया 

करनाल  ब्रेकिंग न्यूज :  हनुमंत लाल जी का लंका से सीता माँ की सुध लेकर और सारा वृतांत वापिस लौट कर श्री राम जी को बताना। श्री राम जी द्वारा हनुमान जी को खूब स्नेह देना और सुग्रीव जामवंत, हनुमान जी से समस्त वानर सेना को आगे लंका पर  चढ़ाई चढ़ने का आदेश देना और समस्त वानर सेना द्वारा रावण की लंका के बहार पहुंच उनकी सेना से युद्ध करना, प्रभु राम द्वारा एक और दूत अंगद जी को रावण को समझाने हेतु भेजना।अंगद का रावण की सभा में पांव जमा कर रावण को ललकारना, रावण के समस्त राजाओं द्वारा अंगद के पांव को न हिला पानारावणका खुद आकर पांव पकड़ना अंगद द्वारा पांव पीछे कर श्री राम के पांव पकड़ने का आग्रह करना।

 युद्ध में मेघनाथ का सामना लक्ष्मण जी से हुआ
युद्ध में मेघनाथ का सामना लक्ष्मण जी से होना और लक्ष्मण जी को मेघनाथ का शक्ति बाण लगने से मूर्छित होना और भगवान राम जी का लक्ष्मण को गोद में लेकर विलाप करना और महावीर हनुमान जी की और देखना हनुमान जी द्वारा लंका से वैध सूखेन को लेकर आना वैध द्वारा संजीवनी बूटी लाने को कहना, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लेने जाना, बूटी की जगह पूरा पहाड़ उठाकर लाना और वैध द्वारा दवा बनाकर और लक्ष्मण की मूर्छा दूर करना।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
आज के मंच का उद्घाटन हमारे मुख्य अतिथि  रोमी सिंगल  अध्यक्ष नगर पालिका निसिंग,  सुनील गुप्ताजी  अनुज गुप्ता , उत्कर्ष कंबोज  एवं रोहित  के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ।  सभा प्रधान पंकज गोयल, चेयरमैन रमेश गुप्ता ने सभी मुख्य अतिथियों एवं आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।  महानिदेशक अनिल गुप्ता,  निर्देशक अंकित दाबड़ा एवं अभिषेक शर्मा, महाप्रबंधक के रूप में रविंद्र बंसल  एवं मंच संचालन  योगेश गोयल  ने बखूबी निभाई  सभा के सचिव प्रभात गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, योगेश गोयल, चंदन गर्ग,पंकज अग्रवाल,  इत्यादि शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर मंच की शोभा में चार चांद लगा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *