करनाल ब्रेेकिंग न्यूज : रविवार को सुनार संघ करनाल की कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेशाध्यक्ष जयभगवान वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के लिए अर्जुन सिंह वर्मा इंद्री को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सभी पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में प्रवीण कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेश कुमार को पुनः महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वे सुनार समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सुनार समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयभगवान वर्मा, कंवरभान वर्मा, शिव कुमार निरसिंह, पवन कुमार वर्मा, विजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेश वर्मा, तेजपाल वर्मा व अरविंद वर्मा तरावड़ी मौजूद रहे।