September 18, 2026
18 sep 4
  • धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम


करनाल  ब्रेकिंग न्यूज : 
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ब्रह्मसरोवर के दिव्य तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी ने ने शिरकत की। असंख्य दीपों के प्रकाश से जगमगाता ब्रह्मसरोवर का मनोरम दृश्य श्रद्धा और भक्ति से भरपूर नजर आया। दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य ड्रोन शो भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। ड्रोन शो के माध्यम से भारत की विकास यात्रा और देश की विभिन्न उपलब्धियों की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भगवान श्रीकृष्ण से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की।

राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहे तथा वे निरंतर देश की सेवा करते रहें

उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सदैव जनकल्याण और राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहे तथा वे निरंतर देश की सेवा करते रहें। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से कामना की कि प्रधानमंत्री को देश की सेवा के लिए निरंतर शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होती रहे तथा वे इसी प्रकार राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहें। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सेवा के लिए निरंतर शक्ति, ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता रहे तथा वे इसी प्रकार राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहें।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश और समाज के कल्याण के लिए उनके निरंतर सेवा कार्यों के लिए भी मंगल प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *