August 17, 2026
17 aug 16

करनाल ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा युवा कांग्रेस कमेटी में करनाल के सोमिल संधू को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। उन्हें यूथ विंग का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बतौर वरिष्ठ उपप्रधान कार्य कर रहे थे। अपनी नियुक्ति पर सोमिल संधू ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व हरियाणा के प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह प्रभारी मीमांसा आर्य जी व सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया  का आभार व्यक्त किया है। दिल्ली में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका धन्यवाद किया। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोमिल संधू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने, युवाओं को कांग्रेस से जोडऩे और युवा कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेवारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेवारी भी है और वह पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। सोमिल संधू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व हरियाणा के प्रभारी सत्यवान गहलोत, सह प्रभारी मीमांसा आर्य व सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया व हरियाणा प्रदेश के पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *