June 30, 2026
29 june 15
  • मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय और हाई प्रिसिशन आई केयर

करनाल ब्रेेकिंग न्यूज : सेंटर फॉर साइट करनाल ने आज अत्याधुनिक FEMTO LDV Z8 लॉन्च करने की घोषणा की। यह दुनिया के सबसे एडवांस फेम्टोसेकंड लेजर प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिसका उपयोग लेजर मोतियाबिंद सर्जरी, विजन करेक्शन, कॉर्निया प्रक्रियाओं और केराटोकोनस के उपचार में किया जाता है। इस तकनीक की उपलब्धता पहली बार करनाल और आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए सुनिश्चित हुई है। इस तकनीक का औपचारिक उद्घाटन सेंटर फॉर साइट – सरस्वती नेत्रालय, करनाल में आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार के करनाल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर करनाल नगर निगम की चेयरपर्सन रेनू बाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में आनंद कुमार शर्मा (IAS), डिप्टी कमिश्नर, करनाल तथा नरेंद्र बिजारणिया (IPS), पुलिस अधीक्षक, करनाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक करनाल ने कहा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। करनाल में FEMTO LDV Z8 जैसी विश्वस्तरीय तकनीक का आना हमारे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं सेंटर फॉर साइट को बधाई देता हूं कि उन्होंने करनाल और आसपास के जिलों के लोगों तक वैश्विक स्तर की आई केयर तकनीक पहुंचाई है।

तीन दशकों से सेंटर फॉर साइट देशभर के मरीजों तक आई केयर की नवीनतम तकनीकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है
सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव ने कहा लगभग तीन दशकों से सेंटर फॉर साइट देशभर के मरीजों तक आई केयर की नवीनतम तकनीकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
SMILE जैसी क्रांतिकारी तकनीक को अपनाने से लेकर दुनिया का पहला आई केयर नेटवर्क बनने तक, जिसने SILK तकनीक शुरू की, हमारा उद्देश्य हमेशा एडवांस विजन करेक्शन और बेहतर आई केयर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा है। करनाल में FEMTO LDV Z8 का लॉन्च विश्वस्तरीय तकनीक, बेहतर सर्जिकल प्रिसिशन और मरीजों की जरूरत के अनुरूप पर्सनलाइज्ड उपचार उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

 स्वास्थ्य सेवाएं समाज के समग्र विकास और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

विशिष्ट अतिथि रेनू बाला , चेयरपर्सन, नगर निगम करनाल ने कहा, “बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी समाज के समग्र विकास और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। करनाल में FEMTO LDV Z8 जैसी एडवांस आई केयर तकनीक उपलब्ध होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा और शहर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के एक प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होगा।
FEMTO LDV Z8 लेजर आधारित आई सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

FEMTO LDV Z8 लेजर आधारित आई सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

सरस्वती नेत्रालय – सेंटर फॉर साइट करनाल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सलिल गुप्ता ने कहा FEMTO LDV Z8 लेजर आधारित आई सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चाहे प्रीमियम लेंस के साथ मोतियाबिंद सर्जरी हो, CLEAR के माध्यम से एडवांस फ्लैपलेस विजन करेक्शन, ब्लेड-फ्री LASIK फ्लैप निर्माण, कॉर्निया ट्रांसप्लांट या केराटोकोनस का उपचार, यह तकनीक अधिक प्रिसिशन, बेहतर सर्जिकल प्लानिंग और प्रत्येक मरीज के लिए पर्सनलाइज्ड उपचार सुनिश्चित करती है। हमें गर्व है कि हम करनाल के मरीजों को उनके अपने शहर में विश्वस्तरीय आई केयर तकनीक उपलब्ध करा रहे हैं। इस लॉन्च के साथ अब करनाल और आसपास के जिलों के मरीजों को एडवांस लेजर आधारित आई केयर के लिए बड़े महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें अपने शहर के निकट ही विश्वस्तरीय तकनीक आधारित उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *