- कुरुक्षेत्र में कान पकड़कर बोला- गलती हो गई, कपड़े हटाकर प्राइवेट पार्ट दबाए; ब्लीडिंग से खुलासा
करनाल ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में इलाज कराने आई नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाले आरोपी कंसल्टेंट डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कान पकड़कर कहा कि मुझसे गलती हो गई, माफ कर दो।
उधर, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने डॉक्टर की सेवाएं पहले ही समाप्त कर दी हैं।
पिता ने बताया कि रविवार को लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा शैली ने प्राइवेट पार्ट दबाए और उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। ब्लीडिंग होने के बाद लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया।
यहां लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को रेप के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। केयूके थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 10 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
बेटी अचानक रोने लगी
पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता ने शिकायत में बताया कि 29 मई को डॉक्टर ने पिता को मेल और बेटी को फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। बाद में पिता बेटी से मिलने पहुंचा, तो वह सहमी हुई और गुमसुम बैठी थी। काफी पूछने पर लड़की रो पड़ी और उसने डॉक्टर की सारी करतूत अपने पिता को बताई। उसके बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया।
कपड़े नीचे कर प्राइवेट पार्ट छुए
आरोपी डॉक्टर ने लड़की को अपनी ओपीडी 426 में चेकअप के नाम पर पहले उसे बेड पर लिटाया। इसके बाद उसकी छाती को जोर-जोर से दबाया। डॉक्टर ने उसके कपड़े नीचे कर प्राइवेट पार्ट छुए। आरोपी ने उसके बाद मल्टीपल सेक्सुअल असॉल्ट किया।
पिता के साथ अस्पताल में आई थी लड़की
अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. उपेंद्र ने बताया कि 15 साल की लड़की 29 मई की सुबह अपने पिता के साथ गांव से अस्पताल आई थी। यहां डॉक्टर ने पिता को मेल वार्ड में भर्ती किया। लड़की ने डॉक्टर से पेट दर्द और बाथरूम में जलन की शिकायत की, जिसके बाद ओपीडी नंबर 426 में तैनात डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। आरोप है कि दोपहर को डॉक्टर उसे अपनी ओपीडी में ले गया।
ब्लीडिंग होने पर वार्ड में शिफ्ट
इस दौरान उसे तेज दर्द हुआ और उसके बाद से लगातार ब्लीडिंग शुरू हो गई। ब्लीडिंग के बाद डॉक्टर ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसी रात करीब 8:30 बजे लड़की को ज्यादा ब्लीडिंग होने पर फीमेल वार्ड से इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया।
डॉक्टर ने लिखी मल्टीपल सेक्सुअल असॉल्ट हिस्ट्री
इलाज के दौरान लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को उसके साथ ओपीडी में रेप की बात बताई। इसके बाद गायनोलॉजिस्ट को बुलाया गया, जहां मेडिकल जांच में मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट की बात सामने आई। मामला खुलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित लड़की की मां की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है।